US Open: कोरोना के कारण सोफिया केनिन अमेरिकी ओपन से बाहर

 

एबीएन डेस्क। विश्व में पांचवीं रैंकिंग की खिलाड़ी सोफिया केनिन कोरोना के चलते यूएस ओपन से हट गई हैं। केनिन ने गुरुवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। केनिन ने लिखा, मैं निराशा के साथ यह लिख रही हूं कि हाल ही में मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। इसलिए मैं अगले सप्ताह यूएस ओपन में भाग नहीं ले पाऊंगी। सौभाग्य से मेरा टीकाकरण हो रखा था और लक्षण मामूली है। उन्होंने आगे लिखा, मैं अगले कुछ हफ्तों में स्वस्थ होकर फिर से खेलने की तैयारी करने की प्लानिंग कर रही हूं। मेरा सपोर्ट करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं न्यूयॉर्क में सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देना चाहती हूं। गौरतलब है कि अमेरिका की इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने 2020 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था और वह पिछले साल फ्रेंच ओपन में उप विजेता रही थीं। यूएस ओपन में वह अभी तक कभी चौथे दौर से आगे नहीं बढ़ पाई। बता दें कि इस साल का आखिरी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट सोमवार यानी 30 अगस्त से शुरू हो रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse