खूंटी : सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, उजड़ गया पूरा परिवार

 

खूंटी। खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। घटना तोरपा प्रखंड के खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर चुरगी नदी के पास हुई। परिवार ओडिशा के राउरकेला का रहने वाला था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि परिवार कार से पश्चिम बंगाल के रानीगंज से राउरकेला लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कन्हैया जैन, पत्नी रमा जैन, बच्चे ऋषभ जैन (7) और नित्या जैन (3) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखचे उड़ गए। शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए तोरपा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। घायलों में वंशिका जैन और वशिष्ठ जैन शामिल हैं। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse