बेहतर खिलाड़ियों की हौसला आफजाई महत्वपूर्ण : अविनाश देव

 

मेदिनीनगर। टोक्यो ओलंपिक की उपविजेता गोल्डन गर्ल पद्मश्री दीपिका कुमारी से रांची उनके आवास पर मुलाकात कर अविनाश देव सदस्य झारखंड माटीकला बोर्ड झारखंड सरकार ने बुके व माटीकला बोर्ड के उत्कृष्ट उत्पाद टी-सेट देकर स्वागत किये। मौके पर दीपिका कुमारी के पति अंतराष्ट्रीय तीरंदाज व टोक्यो ओलंपिक के उपविजेता अतनु दास एवं इनके माता-पिता भी मौजूद थे। काफी देर तक बातचीत के दौरान दीपिका कुमारी ने कहा कि खेल हारे हैं मन नहीं हारा है। 24 के पेरिस ओलम्पिक में गोल्ड पर नजर है, निश्चित ही खेल प्रेमियों के उम्मीद पर खरा उतरूंगी देश का मष्तक ऊंचा करेंगे। आप सब हौसला बढ़ाते रहिये यही हमारी उम्मीद रहेगी। अविनाशदेव ने कहा किसी भी क्षेत्र में लक्ष्य हासिल करने हेतु हौसलों के पंख में गति प्रदान करने के लिए हौसला अफजाई महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आगे देव जी ने कहा कि रत्नगर्भा झारखंड के गरीब संसाधन विहीन बच्चे ओलम्पिक तक पहुंचे, खेलरत्न लें इसके लिए भी हम सब को आधारभूत संरचना के लिए सोचना चाहिए। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि जिस मिट्टी में हमने जन्म लिया जिस समाज ने यहां तक पहुंचाई उसके कर्ज को कोई संस्थान दे कर ही ऋण उतार सकते हैं और यही युवाओं के लिए सच्चा सम्मान होगा। पलामू आने का आमंत्रण दिये खेल यूनिवर्सिटी के लिए जमीन उपलब्ध करने को भी कहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse