उर्सूलाइन कॉन्वेंट में आयोजित हुआ पेंटिंग प्रतियोगिता एवं नेत्रदान जागरूकता सेमिनार

 

एबीएन कैरियर डेस्क। 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त से 8 सितंबर) के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड, कश्यप मेमोरियल आई बैंक एवं आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में उर्सूलाइन कॉन्वेंट स्कूल, रांची में एक वृहद पेंटिंग प्रतियोगिता एवं नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। 

इस पेंटिंग कंपटीशन और नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशि प्रकाश झा, अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड थे। इस प्रतियोगिता में उर्सूलाइन स्कूल की सैकड़ों छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कलाकृतियों के माध्यम से नेत्रदान का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के बाद आयोजित जागरूकता सेमिनार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा एवं अनिमा किस्कु, उर्सूलाइन कॉन्वेंट की प्राचार्या सिस्टर ग्रेस विशेष रूप से उपस्थित रहीं। 

सेमिनार को संबोधित करते हुए प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ भारती कश्यप एवं डॉ निधि गडकर कश्यप ने छात्राओं को नेत्रदान के महत्व तथा समाज मंश फैली विभिन्न भ्रांतियों के वैज्ञानिक पहलुओं की जानकारी दी।

शशि प्रकाश झा, अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड ने कहा कि दु:ख की घड़ी में परिजनों को संबल देने और नेत्रदान के लिए प्रेरित करने हेतु अस्पतालों में प्रशिक्षित ग्रीफ काउंसलर्स व आई डोनेशन कोआॅर्डिनेटर्स की तैनाती को प्राथमिकता दी जायेगी। 

मृत्यु के 4 से 6 घंटे के भीतर सुरक्षित कॉर्निया प्राप्ति के लिए समर्पित हेल्पलाइन और त्वरित प्रतिक्रिया टीम नेटवर्क को सुदृढ़ किया जायेगा। साथ ही, नेत्रदान करने वाले डोनर परिवारों को सार्वजनिक मंचों पर सम्मानित कर समाज में सकारात्मक चेतना लायी जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse