एबीएन न्यूज नेटवर्क, पेशरार/ लोहरदगा। सामाजिक विचार मंच लोहरदगा के संयोजक संदीप भगत ने विद्युत विभाग से पेशरार में शीघ्र बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
श्री भगत ने बताया कि लगभग 15 दिनों से पेशरार प्रखंड के पेशरार पंचायत और रोरद पंचायत में विद्युत व्यवस्था ठप हैं। केकरांग घाटी के बाद के गांव में लगभग 15 दिनों से बिजली नहीं है, जिससे सुदूरवर्ती एवं पहाड़ी क्षेत्र के दर्जनों गांव में अंधेरा है।
आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल से लेकर बैटरी, स्टेबलाइजर सभी डिस्चार्ज हो गये हैं। खास करके छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है एवं किसान लोग प्रभावित हो रहे हैं।
एक तरह से कहा जाये तो पेशरार निवासी आम दुनिया से इस वक्त कटे हुए हैं। क्योंकि आम जनता टीवी, मोबाइल, संचार माध्यमों से दूर हो गयी है। श्री भगत ने विद्युत विभाग से मांग की है कि यथाशीघ्र पेशरार में बिजली व्यवस्था बहाल की जाए ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत मिल सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse