धनबाद : हाइवा ट्रकों के बढ़ते हादसों पर उपायुक्त से कार्रवाई की मांग

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड में कोयला एवं अन्य खनिजों की ढुलाई में लगे हाइवा ट्रकों के कारण लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। जिले में आये दिन हाईवा ट्रकों की चपेट में आने से गंभीर हादसे हो रहे हैं, जिनमें कई मासूमों की जान जा चुकी है। 

तेज रफ्तार, लापरवाही एवं नियमों की अनदेखी के कारण आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इसी गंभीर मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद उपायुक्त को पत्र लिखकर जिले में चल रहे सभी हाइवा एवं भारी वाहनों की सघन जांच कराने की मांग की है। 

उन्होंने कहा कि जिले में जितने भी हाईवा और ट्रक सड़कों पर चल रहे हैं, उनकी जांच की जानी चाहिए कि वाहन का रजिस्ट्रेशन वैध है या नहीं, वाहन का पीयूसी (प्रदूषण प्रमाण पत्र) अपडेट है या नहीं तथा कमर्शियल और भारी वाहनों के लिए आवश्यक परमिट मौजूद है या नहीं। इसके साथ ही वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की जानी चाहिए। 

रत्नेश कुमार ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगायी जा सके और लोगों की जान बचायी जा सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse