टीम एबीएन, रांची। आज लायंस क्लब आॅफ रांची अंबर को अपने क्लब में पूरी नयी डीजी टीम के स्वागत का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक विजिट भी रही। लायन संजय ने क्लब के सामाजिक एवं सेवा कार्यों की अत्यंत सराहना की तथा सभी गतिविधियों की प्रशंसा की।
मौके पर क्लब ने अपने सम्मानित अतिथियों डॉ श्रेष्ठा सौम्या (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ शेली चंद्रा (दंत चिकित्सक), धनंजय प्रसाद एवं अशोक कुमार का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।
कार्यक्रम दीपाली रस्तोगी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में सचिव रश्मि सिंह एवं क्लब के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विशेष धन्यवाद लायन सिद्धार्थ मजूमदार, लायन शुभ्रा मजूमदार, लायन कंचन साहू, लायन सुजीत कुमार, लायन राजेश केसरा, लायन सुनील वर्मा, लायन श्रवण, लायन नीरज, योगेंद्र साहू, पंकज, अनुज, राधिका, गुंजा, अमित, शालिनी, संजय साहू, विकास मौर्य एवं ज्योति पांडे सहित सभी सदस्यों को, जिनके सहयोग एवं समर्पण से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार बना।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse