टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में धूमधाम से महात्मा हंसराज जयंती मनायी गयी। मौके पर सामूहिक वैदिक महाहवन का आयोजन किया गया, तत्पश्चात डीएवी संस्था के संस्थापक महात्मा हंसराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इसके उपरांत पूर्व प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों ने आर्य समाज के नियम लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया।कक्षा षष्ठ से अष्टम तक के विद्यार्थियों ने अंतरसदन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें श्रद्धानंद तथा हंसराज सदन के विद्यार्थी प्रथम, दयानंद सदन के विद्यार्थी द्वितीय तथा विवेकानंद सदन के विद्यार्थी तृतीय स्थान पर रहे।
प्राचार्य डॉ तापस घोष ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि दयानंद के अनुयायियों में महात्मा हंसराज अद्वितीय थे। उन्होंने महर्षि दयानंद के आधुनिक भारत के निर्माण के सपने को साकार करने के लिए ही डीएवी संस्था की स्थापना की। उन्होंने डीएवी संस्था की सेवा अवैतनिक की। महात्मा हंसराज ने देश सेवा,परोपकार और जन कल्याण में अपना जीवन होम कर दिया। हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse