एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद के टुंडू सीएचपी क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिन-रात बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है अवैध कारोबार, बड़े पैमाने पर हो रहे इस अवैध खनन से इलाके की जमीन लगातार कमजोर हो रही है, जिससे चिटाही मंदिर और सीएचपी प्लांट पर खतरा मंडराने लगा है।
यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है, जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह कोयला माफिया इतना बेखौफ होकर अवैध कारोबार चला रहा है? और क्यों अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
इस मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने भी ट्वीट कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि धनबाद सांसद, बाघमारा विधायक के गढ़ में ही इस तरह का खुलेआम अवैध कारोबार चलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस पर रोक नहीं लगी, तो किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में सबसे पहले नुकसान चिटाही मंदिर और CHP प्लांट को होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse