एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले की राजनीति एक बार फिर तीखे आरोप-प्रत्यारोप के दौर में पहुंच गयी है। विष्णुगढ़ की नृशंस हत्या की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि अब इस पर सियासी बयानबाजी ने माहौल और गर्म कर दिया है। हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कांग्रेस नेत्री अम्बा प्रसाद पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें हताशा प्रसाद तक कह डाला।
शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदीप प्रसाद ने कहा कि विष्णुगढ़ की घटना को राजनीतिक रंग देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हत्या जैसे जघन्य अपराध को किसी पार्टी से जोड़ना गलत है। हत्यारा सिर्फ हत्यारा होता है, उसका कोई राजनीतिक धर्म नहीं होता, उन्होंने कहा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अम्बा प्रसाद इस मामले में आरोपी भीम राम को बचाने की कोशिश कर रही हैं।
प्रदीप प्रसाद ने आगे कहा कि सत्ता से बाहर रहने के बाद मात्र एक साल में अम्बा प्रसाद की सोच प्रभावित हो गई है। उन्होंने उनके परिवार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके पिता पहले जेल जा चुके हैं और तथाकथित टाइगर ग्रुप चलाते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव हारने के बाद उनकी कथित वसूली बंद हो गयी है, जिससे वे अब बौखलायी हुई हैं।
ज्ञात हो कि विष्णुगढ़ में अंधविश्वास के नाम पर एक महिला ने अपने प्रेमी भीम राम, भगतिन के साथ मिलकर एक नृशंस हत्या को अंजाम दिया था। इस मामले में भीम राम का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। अब सवाल यह है कि क्या इस संवेदनशील मामले में न्याय की दिशा में कदम बढ़ेंगे या फिर यह सियासी बयानबाजी के शोर में दबकर रह जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse