नेपाल से इंडोनेशिया तक हिली धरती

 

भूकंप के झटकों से दहले दोनों देशों के लोग 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। नेपाल और इंडोनेशिया में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिससे लोगों में कुछ समय के लिए दहशत फैल गयी। हालांकि दोनों ही जगह किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आयी है। नेपाल के कर्णाली प्रांत के मुगु जिले में तड़के 2:22 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गयी। 

भूकंप का केंद्र धैनाकोट क्षेत्र में था। इसके झटके हुम्ला, जुम्ला और कालिकोट जैसे आसपास के जिलों में भी महसूस किये गये। वहीं दूसरी ओर, इंडोनेशिया के सुलावेसी क्षेत्र में दोपहर 1:01 बजे के करीब 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र मियांगस के पास बताया गया है और इसकी गहराई लगभग 58 किलोमीटर थी, जिसे मध्यम गहराई का भूकंप माना जाता है। 

भूकंप की तीव्रता को लेकर अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़ों में थोड़ा अंतर देखने को मिला। कुछ संस्थानों ने इसे 4.6 बताया, जबकि इसकी तीव्रता 3.3 दर्ज की। दोनों देशों में फिलहाल किसी बड़े जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन सतर्क है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse