लोहरदगा : धोबी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे कुड़ू, बैठक संपन्न

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सह रांची नगर निगम के वार्ड पार्षद अवधेश बैठा रविवार को कुड़ू पहुंचे। रामनगर धोबी टोला में आयोजित समाजिक बैंठक में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष का कुड़ू पहुंचने पर कुड़ू ईकाई के द्धारा स्वागत किया गया। 

समाजिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बैठा ने कहा कि धोबी समाज को गांव, पंचायत, प्रखंड, जिला व प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबुती प्रदान करने के लिए जागरुकता व जनसंपर्क अभियान चलाने की जरूरत है। बगैर जागरूकता अभियान के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े समाज के लोगों तक नहीं पहुंचा जा सकता है। 

धोबी समाज को राजनीतिक व आर्थिक रूप से तभी मजबूती मिल सकती है जब समाज एकजुट होकर एक दिन सड़क पर आयेगा। झारखंड में धोबी समाज को उसका हक नहीं मिल पा रहा है इसके लिए समाजिक जागरूकता की जरूरत है। बैठक को कई अन्य ने संबोधित किया। 

बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित कुमार,राजू कुमार रजक, राकेश कुमार रजक,जनार्दन बैठा, सुजीत रजक, जयधन बैठा, ललकू बैठा, दीपक बैठा, आयुष कुमार राज, विष्णु बैठा, शिबू बैठा सहित अन्य शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse