व्यक्ति की ईच्छाशक्ति पर निर्भर करती है सफलता : सतीश दुबे

 

  • व्यक्ति की ईच्छाशक्ति पर निर्भर करती है सफलता : सतीश दुबे
  • हिंडालको ने किया कैरियर काउंसेलिंग का आयोजन, अनुभवी शिक्षकों ने बच्चों को दिए सफलता के टिप्स 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। सोमवार को हिन्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कठौतिया ओपन कास्ट कोल माइंस के सीएसआर इकाई द्वारा माइंस के खेल मैदान में कैरियर काउंसेलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मेदिनीनगर के ब्राह्मण उच्च विद्यालय के प्राचार्य सतीश दुबे, स्टडी प्वाइंट कोचिंग के निदेशक प्रकाश दुबे, लोहड़ा हाई स्कूल के शिक्षक योगेश चौबे,युनिक कुमार, माइंस के आर आर शुक्ला व अमरेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

प्राचार्य सतीश दुबे ने कहा कि सफलता प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों में अनुशासन बहुत जरुरी है। व्यक्ति के इच्छाशक्ति व चाहत पर सफलता निर्भर करता है। बच्चे यदि अपने परिवेश के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर ईमानदार प्रयास करेंगे तों सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। स्टडी प्वाइंट के निदेशक प्रकाश दुबे ने कहा कि कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पढ़ाई करने पर सफलता निश्चित रूप से मिलती हैं। 

वरीय शिक्षक योगेश चौबे ने बच्चों को तकनीकी रुप से मजबूत बनने की सलाह देते हुए कहा कि आज सभी विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा दी जा रही है। उससे भी बच्चे कैरियर बना सकते हैं। शिक्षक युनिक कुमार ने बच्चों को सफलता प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। 

सेफ्टी आफिसर अमरेन्द्र सिंह व वीटीओ आर आर शुक्ला ने कहा कि कंपनी अपने खनन क्षेत्र के परिधि सहित आस पास के बच्चों को बेहतर कैरियर बनाने के उद्देश्य से ही इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती है। इस मौके पर सुहानी कुमारी, प्रिंस सिंह, धीरज शर्मा, सन्नी रजक, कामेन्द्र सिंह, रेणु देवी, दशरथ साव सहित काफी संख्या में बच्चे शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse