एक मार्च को मारवाड़ी भवन के हास्य कवि सम्मेलन में श्रोताओं को गुदगुदाएंगे कई कवि

 

  • प्रख्यात कवि कवित्रियों का होगा आगमन, श्रोताओं को करेंगे लोटपोट
  • कवि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाज सेवी कमल मोर एवं प्रतीक मोर

टीम एबीएन, रांची। कवि सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा आगामी 01 मार्च 2026 (रविवार) को स्थानीय मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, राँची परिसर में भव्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है, जिसमें शहर के सभी वर्ग व आम जनता सादर आमंत्रित है।

आयोजन समिति के मुख्य संयोजक पवन शर्मा ने कहा कि आयोजन की सफलता हेतु विभिन्न उपसमितियों का गठन किया गया है, जिसमें क्रमशः मंच सभागार एवं सुरक्षा व्यवस्था, स्वागत सत्कार, अर्थ संग्रह, प्रशासनिक कार्य, अल्पाहार, प्रेस एवं मिडीया प्रवक्ता मनोनीत किया गया, जिनके नेतृत्व में कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं।

आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन पोद्दार ने जानकारी देते हुए कहा कविसम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाज सेवी श्री कमल मोर एवं प्रतीक मोर उद्घाटन समारोह में शरीक रहेंगे। कुछ खास अंदाज में मंच को  भी सजाया धजाया जा रहा है। शहर में प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिग, पोस्टर, एस.एम.एस, सोशल मिडिया व समाचार पत्रों से लोगों को सूचना प्रेषित किया जा रहा है।

समिति के प्रवक्ता सह कोषाध्यक्ष श्री मनोज बजाज ने कहा कि इस कवि सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कवि कवित्रियों का आगमन होगा। जो हास्य रस, वीर रस एवं श्रृंगार रस की त्रिवेणी गंगा के प्रवाह से श्रोताओं को रसपान करायेगें साथ ही होली के रंग में रंगकर लोटपोट होगे एवं हास्यरस में डूबकी लगायेगें।

आयोजन समिति में मुख्यतः अध्यक्ष पवन पोद्दार, सचिव अंजय सरावगी, कार्यक्रम संयोजक पवन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश चन्द्र अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, विनोद कुमार जैन, अशोक नारसरिया, कोषाध्यक्ष मनोज बजाज, कार्यकारिणी सदस्य रतन मोर, किशोर मंत्री, अनिल अग्रवाल, हरि कानोडिया, कमल जैन, पुनीत पोद्दार, निर्भय शंकर हारित, प्रकाश धेलिया, राजेश भरतीया, पुनीत अग्रवाल, अनुप अग्रवाल आदि आयोजन में सक्रिय रूप से जुटे है। उक्त जानकारी प्रवक्ता सह कोषाध्यक्ष मनोज बजाज (94311 01240) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse