पलामू : आयुक्त कुमुद सहाय ने किया मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण

 

  • प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
  • पलामू एवं गढ़वा जिले के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा/मेदिनीनगर, (पलामू)। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय आज नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत चल रही मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। आयुक्त ने पलामू एवं गढ़वा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया। 

पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत संस्कार एकेडमी, शाहपुर तथा राजकीय बालिका बुनियादी विद्यालय स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने मतदाताओं से सीधी बातचीत की। वहीं गढ़वा जिले में मध्य विद्यालय, टंडवा एवं आर.के. गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मतदाताओं के फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र एवं मतदाता पर्ची का अवलोकन किया। उन्होंने फर्स्ट टाइम वोटर, युवा मतदाता, महिला मतदाता एवं वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर मतदान प्रक्रिया से संबंधित अनुभव और जानकारी प्राप्त की। 

मतदाताओं ने शांतिपूर्ण एवं सुचारु मतदान व्यवस्था की जानकारी देते हुए संतोष व्यक्त किया। आयुक्त ने मतदान कार्य में लगे पदाधिकारियों एवं कर्मियों से भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पदाधिकारी-कर्मियों एवं सुरक्षाबलों को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी ढंग से मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया। 

निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होता हुआ पाया गया। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे।

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है और शांतिपूर्ण मतदान इसकी सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse