टीम एबीएन, रांची। 21 फरवरी 2026 को श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में झारखंड की राजधानी रांची में पूज्य संत आसाराम बापू के साधक शिष्यों की साधना किस तरह बढ़े उसके निमित्त शिव मंदिर, महावीर मंदिर धर्मशाला डोरंडा (राजेंद्र चौक के समीप) रांची में दिनांक 22 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से भव्य माला पूजन एवं ऋषि प्रसाद सेवा साधना सम्मेलन का भव्य आयोजन होने जा रहा। है।
जिसमें सेवा साधना चर्चा, श्री आशारामायण का पाठ, उसके पश्चात संत और समाज के बीच लोक कल्याण की भावना से सेतु बनने वाली धार्मिक पत्रिका ऋषि प्रसाद पर विस्तृत चर्चा एवं इसकी सेवा देने वाले सभी सेवादारों को सम्मान दिया जायेगा। जिस घर में ऋषि प्रसाद पहुंचता है और जो हर महीने ऋषि प्रसाद पहुंचाने की सेवा करते हैं वे बड़े ही परम सौभाग्यशाली हैं।
उन पर गुरु की कृपा घर बैठे मिलती है। कार्यक्रम की तैयारी में प्रवीण भाई, विशाल भाई और अजय भाई लगे हुए हैं। अहमदाबाद आश्रम से ऋषि प्रसाद के झारखंड बिहार प्रभारी संदीप भाई आ रहे हैं, जिनके निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न होंगे। रांची के अलावा निकटवर्ती क्षेत्र के साधक परिवार एवं सेवादारों का एकदिवसीय सेवा साधना सम्मेलन ,पादुका पूजन,माला पूजन के पश्चात सभी साधकों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा रांची एवं रांची के आस पास के क्षेत्रों के सभी साधक इस कार्यक्रम में अवश्य पधारे एवं अपने साथ आसान, माला, गोमुखी लेकर आए । पूजन सामग्री कार्यक्रम स्थल से ही प्राप्त होगी। उक्त जानकारी श्री योग वेदांत सेवा समिति रांची के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी (9431115714) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse