टीम एबीएन, रांची। एनएसएस के द्वारा आयोजित दो दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान के अंतिम दिन भारी संख्या में युवाओं के बीच अभियान चलाते हुए सदस्यों ने नये वोटरों को स्लोगन के माध्यम से मतदान करने की बातें रखी।
आज के इस अभियान के समापन में संस्थान के प्रभारी डॉ विजय कुमार झा ने युवाओं विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को इस चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
आज के कार्यक्रम में डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ मयंक परासर, डॉ संदीप शाहदेव, डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ अमृता सरकार, डॉ मानसी गुप्ता सहित ठरर के ऊजार्वान कार्यकर्ता सुश्री सोनम, खुशी रॉय, संचिता, तनीषा, सैफुर रहमान, श्रेया सिंह, मुस्कान सहित काफी संख्या में लोगों ने तस्वीरें लेकर मतदान महादान की जयकारे लगाते हुए परिसर में भ्रमण किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse