एबीएन न्यूज नेटवर्क, हैदरनगर (पलामू)। रांची से लखनऊ तक के लिए एक नयी ट्रेन चलायी जायेगी। यह ट्रेन पलामू के रास्ते अयोध्या होते हुए लखनऊ तक जायेगी। वहीं रांची से नयी दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस अब प्रतिदिन सप्ताह में तीन दिन लोहरदगा पलामू होते जबकि चार दिन हजारीबाग कोडरमा होकर चलाने की सहमति रेलमंत्री अश्विनी वैभव ने दी है।
दरअसल, पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम के नेतृत्व में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। जिसमें रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रांची से लखनऊ के लिए एक नयी ट्रेन एवं राजधानी एक्सप्रेस के फेरा बढ़ाने को लेकर झारखंड के सांसदों को सहमति दे दी है।
इस मामले में जरुरी पहल करने का निर्देश भी दिया गया है। इस दौरान कोहरे के कारण रद्द रांची से नयी दिल्ली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का मामला भी उठाया गया, जिसे फिर से चालू करने की सहमति मिला है। झारखंड से लखनऊ के लिए एक नयी ट्रेन की लंबे अरसे से मांग की जा रही है। झारखंड के सांसदों को आश्वासन मिलने के बाद ट्रेन मिलने की उम्मीद बढ़ गयी है।
अगले कुछ महीनो में रांची से लखनऊ तक के लिए ट्रेन का परिचालन शुरू होने की उम्मीद जतायी गयी है। पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने रेलमंत्री से प्राप्त आश्वासन एवं सहमति की पुष्टि की है। बता दें कि पलामू के इलाके से राजधानी एक्सप्रेस फिलहाल सप्ताह में दो दिन ही चलता है, जो अब यह तीन दिन हो जायेगा।
कोहरे के कारण पलामू के इलाके के लिए लाइफ लाइन माने जाने वाली रद्द झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को फिर से परिचालन चालू करने पर सहमति जतायी गयी है। वहीं धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो की झारखंड राज्य को रेल सुविधा बढ़ाने के प्रति प्राथमिकता दिये जाने की मांग पर धनबाद से एलटीटी स्पेशल ट्रेन को स्थायी रूप में परिचालन करने के संबध में तीन दिन के भीतर अधिसूचना जारी कराने का आश्वासन रेलमंत्री ने दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse