टीम एबीएन, रांची। झारखंड में अब नगर निकाय चुनाव जल्द होने वाले हैं। तीन साल से चुनाव टल रहे थे, लेकिन अब रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 14% आरक्षण की मंजूरी दे दी है। इससे चुनाव कराने में जो अड़चन थी, वह खत्म हो गयी है।
हाईकोर्ट ने चुनाव में देरी पर नाराजगी जतायी है और 10 नवंबर को अगली सुनवाई रखी है। उम्मीद है कि उसी दिन चुनाव की तारीखें तय हो जायेंगी। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष जानकी यादव ने कहा है कि चुनाव दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच हो जायेंगे।
इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को अंतिम रूप दे रहा है। रांची, धनबाद, जमशेदपुर जैसे कई शहरों में वार्डवार मतदान केंद्रों की सूची भी जारी की जा चुकी है। राजनीतिक दलों ने भी तैयारी तेज कर दी है। झामुमो-कांग्रेस गठबंधन अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटा है। वहीं भाजपा और आजसू भी अपनी रणनीति बना रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse