दूसरी पुण्यतिथि पर विश्व ब्राह्मण संघ ने किया चेयरमैन मांगे राम को नमन

 

विश्व ब्राह्मण संघ के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन मांगे राम शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर याद किये गये : प्रदीप शर्मा  

टीम एबीएन, रामगढ़। विश्व ब्राह्मण संघ सह विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन ने मांगे राम शर्मा बाबू जी को श्रद्धांजलि के रूप में नि:शुल्क मेगा चेकअप कैंप लगाया। आज दिनांक 12 अक्तूबर 2025 दिन रविवार को ज्ञान मंदिर स्कूल के सभागार में सर्व प्रथम मुख्य अतिथियों को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा एवं डॉक्टर अभिषेक कुमार, अंजलि प्रसाद व विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष इला रानी पाठक व महेश मिश्रा, डॉक्टर राम नीलेख दुबे सभी ने संयुक्त रूप से विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। 

उसके उपरांत मंत्रोच्चारण किया गया। फिर सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्पों गुच्छे दे कर, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, ज्ञान ब्रह्म पाठक तथा कीर्ति गौरव ने सभी को सम्मानित किया। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक लगातार चला। विश्व ब्राह्मण संघ के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन मांगे राम शर्मा, बाबु जी की दूसरी पुण्यतिथि पर कुल 278 बड़े एवं स्कूल के छात्रों ने लाभ उठाया। 

दांतों के डॉक्टर अभिषेक कुमार व डॉक्टर अंजलि प्रसाद तथा शुगर व बीपी के राम नीलेख दुबे, बबलू दुबे एवं उनकी टीम ने शुगर तथा बीपी जांच किया। साथ में सभी डॉक्टरों ने फ्री परामर्श दिये एवं दवाइयां इत्यादि बिल्कुल नि:शुल्क दी गयी। 

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि आगे भी इसी तरह का फ्री हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जायेगा। मांगे राम शर्मा बाबु जी को शत शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि एवं सहयोग के लिये सभी को बहुत-बहुत आभार जताया गया। अंत में जिला महासचिव अरुण बनर्जी ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse