H3N2 फ्लू को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट पर,

 

  • स्वास्थ्य मंत्री बोले – अस्पतालों में सभी तरह की तैयारी कर ली गई

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क (नई दिल्ली)। राजधानी में H3N2 वायरस को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है, बल्कि एक सामान्य मौसमी वायरल संक्रमण है जिससे डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और सभी ज़रूरी प्रबंध किए जा चुके हैं।

यह सामान्य वायरल है, घबराएं नहीं, सतर्क रहें 

शुक्रवार, 12 सितंबर को मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री पंकज सिंह ने कहा, H3N2 को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यह बिल्कुल वैसा ही वायरल है जैसा हर साल मौसम बदलते वक्त देखने को मिलता है। समय पर इलाज और आराम से यह आसानी से ठीक हो जाता है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच जरूर कराएं।

क्या है H3N2 वायरस?

H3N2 एक प्रकार का इन्फ्लुएंजा A वायरस है जो मुख्य रूप से श्वसन प्रणाली को प्रभावित करता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बात करने से निकलने वाली सूक्ष्म बूंदों के जरिए तेजी से फैल सकता है।

इसके आम लक्षणों में शामिल हैं:

  • तेज़ बुखार
  • गले में खराश
  • खांसी
  • बदन दर्द
  • अत्यधिक थकावट

ज्यादा खतरा उन लोगों को होता है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर होती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse