एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर टोक्यो पहुंच गये हैं। इस दौरान वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे जहां उनकी मुलाकात जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से होगी। इस यात्रा को दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है और बड़े फायदे भी मिलने वाले हैं।
प्रधानमंत्री के रूप में यह पीएम मोदी की आठवीं जापान यात्रा है। इस दौरे का मुख्य फोकस भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करना है। दोनों देशों के नेता कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे जिनमें शामिल हैं:
पीएम मोदी शिखर सम्मेलन के अलावा जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और राजनीतिक नेताओं से भी मिलेंगे। इस बातचीत का उद्देश्य आर्थिक सहयोग को बढ़ाना और प्रमुख क्षेत्रों में जापानी निवेश को भारत में आकर्षित करना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार मई 2023 में जापान का दौरा किया था। उसके बाद से उन्होंने और प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने कई मौकों पर बातचीत की है। हाल ही में दोनों नेता जून 2025 में कनाडा के जी7 शिखर सम्मेलन और लाओस में 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में मिले थे।
जापान से अपनी यात्रा पूरी करने के बाद पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए चीन के लिए रवाना होंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse