कैबिनेट की बैठक 2 सितंबर को

 

कई अहम मुद्दों पर होंगे फैसले; इन बिंदुओं पर होगी विशेष चर्चा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में राज्य की नीतिगत दिशा तय करने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक 2 सितंबर (मंगलवार) को दोपहर 2:30 बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जायेगी। इस संबंध में आधिकारिक जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने गुरुवार, 28 अगस्त को जारी की है। इस बार की कैबिनेट बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

इसका कारण यह है कि हाल ही में संपन्न झारखंड विधानसभा मानसून सत्र में कई अहम प्रस्ताव और विधेयक सदन में पेश व पारित किये गये थे। अब इन प्रस्तावों को अंतिम स्वीकृति देने के लिए मंत्रिपरिषद की मुहर जरूरी है। माना जा रहा है कि बैठक में इन्हीं बिंदुओं पर चर्चा होगी और अंतिम निर्णय लिये जायेंगे।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस बैठक में कई विभागों से जुड़े जनहितकारी प्रस्ताव भी लाये जा सकते हैं। राज्य की जनता की निगाहें इस बैठक पर टिकी हुई हैं। आम लोगों को उम्मीद है कि सरकार ऐसे फैसले लेगी जो सीधे तौर पर उनके जीवन को आसान बनायें। विशेषकर किसानों, बेरोजगार युवाओं, छात्रों और ग्रामीण जनता के लिए राहतकारी योजनाओं की घोषणा की संभावना जतायी जा रही है।

विधानसभा सत्र के बाद यह कैबिनेट बैठक सरकार के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव से जुड़े विषय पर भी चर्चा हो सकती है। वहीं, आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों और राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए भी इस बैठक में लिये जाने वाले फैसले महत्वपूर्ण होंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse