झारखंड : विधानसभा मानसून सत्र के आखिरी दिन कई फैसलों पर लगेगी मुहर

 

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज आखिरी दिन, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगने की संभावना 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन है। इसके बाद सदन के सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जायेगा। जानकारी के मुताबिक आज सदन में कई विधायी कार्य पूरे किये जायेंगे। 

जानकारी के मुताबिक आज सदन में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है। मुख्यमंत्री प्रश्नकाल होने की उम्मीद जतायी जा रही है। रिम्स-2 का नाम बदलकर शिबू सोरेन मेडिकल कॉलेज रखने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जा सकता है। शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग पर सदन से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जायेगा। अब तक कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव व सत्ता पक्ष के कई अन्य सदस्य गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग सदन में रख चुके हैं। 

बता दें कि 22 अगस्त को झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र शुरू हुआ था। इस सत्र में राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट पेश करने के साथ-साथ पांच अहम विधेयक और प्रस्ताव सदन में रखे। इनमें सबसे चर्चित राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025 है, जिसके तहत कुलपति की नियुक्ति सहित कई अधिकार राज्यपाल से लेकर राज्य सरकार को दिये गये हैं। 

उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र पहले 1 अगस्त से 7 अगस्त तक निर्धारित था और इसका शुभारंभ 1 अगस्त को हुआ भी था, लेकिन 4 अगस्त को दिशोम गुरु और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के कारण सत्र को तत्काल प्रभाव से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse