गिल, जडेजा और सुंदर के शतक से मैनचेस्टर टेस्ट ड्रा

 

  • मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, गिल के बाद जडेजा और सुंदर के शतक; इंग्लैंड 1-2 से आगे

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। आज इस मैच का आखिरी दिन है। भारत की दूसरी पारी जारी है। दरअसल, मेजबानों ने अपनी पहली पारी में 669 रन बनाकर भारत पर 311 रनों की बढ़त हासिल की थी। इससे पहले टीम इंडिया ने 358 रन बनाए थे। रविवार का खेल दो विकेट पर174 के स्कोर से शुरू हुआ है।

शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टेस्ट मैच के ड्रॉ करा लिया। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 358 रन बनाए थे। 

दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 10 विकेट पर 669 रन बनाए और 311 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 425 रन बनाए और मैच ड्रॉ पर समाप्त कर दिया। इंग्लैंड अब भी पांच मैचों की इस सीरीज में 1-2 से आगे है। मौजूदा सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 अगस्त से द ओवल में खेला जाएगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse