YBN Public School की गौरवपूर्ण उपस्थिति में मना प्रतिभा सम्मान समारोह

 

टीम एबीएन, रांची। टाना भगत स्टेडियम, खेलगांव, रांची में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। यह समारोह उन विद्यार्थियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिन्होंने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालयों और अभिभावकों का गौरव बढ़ाया।

इस अवसर पर YBN Public School के कई विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि हमारे विद्यालय के शिक्षकों की लगन, निष्ठा, और निरंतर मार्गदर्शन का प्रतिफल है, जिनकी मेहनत से आज हमारे छात्र लगातार सफलता की नई ऊँचाइयाँ छू रहे हैं।

इस समारोह की विशेष बात यह रही कि YBN Public School की प्राचार्या डॉ. चांदनी नाथ को भी उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासनात्मक कार्यशैली, और शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान केवल उनके कार्यों की सराहना नहीं, बल्कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व की सार्वजनिक स्वीकार्यता का प्रतीक है।

डॉ. चांदनी नाथ एक ऐसी शिक्षाविद् हैं, जिनकी सोच में दृढ़ता, कार्यों में पारदर्शिता और व्यक्तित्व में गरिमा है। उन्होंने YBN Public School को एक साधारण विद्यालय से एक गौरवशाली शिक्षण संस्था में परिवर्तित कर दिया है। उनके नेतृत्व में विद्यालय निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है।

प्रतिभा सम्मान समारोह न केवल विद्यार्थियों के उत्साह औरउपलब्धियों का उत्सव था,बल्कि यह शिक्षकों, अभिभावकों और नेतृत्वकर्ताओं की सामूहिक प्रतिबद्धता का भी प्रतीक था। यह आयोजन हम सभी के लिए प्रेरणा, उत्साह और एक नई ऊर्जा का स्रोत बना रहेगा। उक्त जानकारी रिंकू सिंह ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse