टीम एबीएन, रांची। एस. आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची में जूडो, कराटे, वूशु, ताइक्वांडो, हैंड बॉल, बास्केट बॉल, फुटबॉल स्केटिंग आदि खेलों के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हेतु समर कैंप का आयोजन 26 अप्रैल 2025 से 15 मई 2025 तक किया गया, जिसमें सभी खिलाड़ियों को उपर्युक्त खेलों से संबंधित नए नियमों एवं बेहतर तकनीक का प्रशिक्षण विद्यालय के खेल शिक्षक आशीष कुमार जायसवाल और प्रणव प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में दिया गया।खिलाड़ियों ने इन खेलों का नियमित रूप से अभ्यास किया।
15.5.25 को उक्त शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वागत गान,शास्त्रीय नृत्य,नृत्यनाटिका,योग तथा पिरामिड निर्माण के कार्यक्रम प्रस्तुत करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मेकॉन के पूर्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कल्याण मुखर्जी, विशिष्ट अतिथि जवाहर कला केंद्र की प्राचार्या लीली मुखर्जी तथा जवाहर कला केंद्र की सम्माननीया सदस्या शारदा घोष ने समर कैंप के सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि कल्याण मुखर्जी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विविध गतिविधियों में भाग लेना आवश्यक है।इस प्रशिक्षण शिविर में कक्षा द्वितीय से दशम तक के लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्राचार्य डॉ तापस घोष ने समर कैंप के सफल आयोजन के लिए खेल शिक्षक आशीष जायसवाल तथा प्रणव प्रताप को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ - साथ विविध खेलों एवं अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना आवश्यक है, तभी वे जीवन में आगे बढ़ पाएंगे तथा जीवन की चुनौतियों का सामना कर पाएंगे। उन भविष्य में आयोजित होनेवाले खेल प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों को इस प्रशिक्षण का लाभ अवश्य ही मिलेगा,जो उनके खेलों में निखार के रूप में दिखाई देगा और उन्हें सफलता दिलायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse