झारखंड : मॉनसून से पहले गरीबों को मिलेगा 3 महीने का राशन

 

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने मॉनसून के पहले गरीबों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। सरकार ने फैसला लिया है कि 2.88 करोड़ राशन कार्डधारकों को जून, जुलाई और अगस्त के लिए राशन एक साथ दिया जायेगा। यह फैसला मॉनसून और बारिश-बाढ़ की आशंका को देखते हुए लिया गया है। सरकार का उद्देश्य है कि आपदा के समय भी कोई गरीब भूखा न सोये। 

सरकार ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि राशन वितरण में कोई लापरवाही न हो और लाभुकों को समय पर और सुरक्षित ढंग से राशन मिले। खाद्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी खुद वितरण कार्यों की निगरानी करेंगे और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करेंगे। 

सरकार ने आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने और हर प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी की है। मंत्री ने सभी डीएसओ और एफसीआई अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाने का निर्देश दिया है, जिसमें अनाज की व्यवस्था, गोदामों की उपलब्धता और राशन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर चर्चा होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse