टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में बांग्ला कैलेंडर के अनुसार 25 बैसाख को महान कवि, दार्शनिक और नोबल पुरस्कार विजेता कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को टैगोर जी के साहित्यिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक योगदान से अवगत कराना था।इस शुभ अवसर पर कविगुरु को भाव भीनी पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने अपने संदेश में कहा कि टैगोर की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उनके समय में थीं। उन्होंने साहित्य के साथ-साथ शिक्षा जगत में भी नवाचारी प्रयोग का जोरदार समर्थन किया।
वे एक प्रकृति प्रेमी भी थे।उनकी रचनाओं में सभी ऋतुओं का मनोहारी चित्रण मिलता है । हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षकगण और सभी छात्रगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने छात्रों में साहित्य और संस्कृति के प्रति रुचि को और भी प्रबल किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse