श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनी मोहिनी एकादशी

 

टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 08 मई 2025 को मोहिनी एकादशी उत्सव अत्यंत धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया। प्रात: श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर रजनीगंधा, गुलाब, बेला, गेंदा, तुलसीदल की मालाओं से श्री श्याम प्रभु का श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर में विराजमान शिव परिवार एवं बजरंगबली का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया।

रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच पावन ज्योत प्रज्ज्वलित की गयी। श्री श्याम तुम्हारे कदमों में हम नजर बिछाए बैठे हैं, हारे का सहारा है बाबा श्याम हमारा, अपने दिल का हाल सुनावन आयां हां, बस इतनी तमन्ना है हे श्याम तुम्हें देखूं... इत्यादि मधुर भजनों की लय पर भग्तगण श्री श्याम प्रभु को रिझाते रहे। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, मेवा व केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया।  

रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रशाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आज के इस कार्यक्रम में गोपी किशन ढांढनीया, ओम जोशी, रमेश सारस्वत, बालकिशन पररमपुरिया, नितेश लाखोटिया, चंद्र प्रकाश बगला, धीरज बंका, अभिषेक डालमिया, राजेश सारस्वत, विकास पाडिया का विषेश सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse