एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा जिला के समाजसेवी व पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू ने आॅपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेवा को बधाई देते हुए कहा कि बीते दिनों जिस प्रकार पाकिस्तानी आतंकवादियों के द्वारा पहलगाम में निहत्थे भारतीय नागरिकों पर कायराना हमला किया गया, जिसके जवाब में भारतीय सेना ने आपरेशन सिन्दूर चला कर बीती रात पाकिस्तान में स्थित लगभग आठ आतंकी ठिकानों को भारतीय वायु सेना ने ध्वस्त कर दिया। जिसमें लगभग 75 आतंकी मारे गये।
श्री साहू ने कहा कि भारतीय सेना कि इस बहादुरी पर पूरे देश को गर्व है भारत देश के ऊपर बुरी नजर डालने वालों के साथ ऐसे ही कठोर कार्रवाई होनी चाहिए आपरेशन सिंदूर की सफलता भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने पूरी दुनिया में यह दिखा दिया है कि वह आतंकियों को अपने घर में शरण देता है।
वह इस बात को जानता है कि भारत जैसे बड़े देश से सीधी लड़ाई में जितना मुश्किल है। इसलिए समय-समय पर ऐसी कायरतापूर्ण घटना को अंजाम देने के लिए पीओके के रास्ते से अपने आतंकियों को भारत भेजता है। आज पाकिस्तान अपनी आर्थिक स्थिति से जूझ रहा है। लेकिन फिर भी बाज नहीं आ रहा है।
उसे यह पता नहीं है कि भारत जैसे देश से टकराना उसकी सबसे बड़ी भूल होगी। आने वाले समय में दुनिया के नक्शे में पाकिस्तान नजर नहीं आयेगा। श्री साहू ने कहा कि आपरेशन सिन्दूर की सफलता को लेकर मैं भारत की जल, थल एवं वायु सेना को सैल्यूट करता हूं। साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse