एबीएन सेंट्रल डेस्क। पहलगाम नरसंहार के प्रतिशोध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस और वीरता का का परिचय देकर पाकिस्तान में घुसकर इस्लामी आतंकवाद के अड्डों को ध्वस्त किया इस वीरतापूर्ण कार्य के लिए विश्व हिंदू परिषद सेवा के जवानों का अभिनंदन करती है।
विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित और संगठित है। विश्व हिंदू परिषद आतंकवाद के विरुद्ध इस युद्ध में सरकार के हर निर्णय का स्वागत करती है तथा देश की जनता से अपील करती है कि सारे भेदभाव भूलकर एक साथ खड़े हों।
पाकिस्तान में घुसकर आतंकी अड्डों को तबाह कर एवं आतंकवादियों को मार कर भारतीय सेना का प्रतिशोध पहलगाम के मृतकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रचार प्रसार प्रांत प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse