आठ देशों के एनएसए को डोभाल ने दी आॅपरेशन सिंदूर की जानकारी

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलों से सटीक हमले किए। लक्षित हमलों के बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कई देशों के समकक्षों से बातचीत की। सूची में देखिये, डोभाल ने किन देशों के अधिकारियों से बात की। 

  • डोभाल ने सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत की।  
  • इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन  के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोनाथन पॉवेल से बातचीत कर आपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। 
  • डोभाल ने सऊदी अरब के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुसैद अल ऐबन से भी बातचीत की। 
  • संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचएच शेख तहनून से भी फोन पर बातचीत कर डोभाल ने भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात की जानकारी दी। उन्होंने यूएई की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के महासचिव अली अल शम्सी से भी संपर्क किया। 
  • डोभाल ने जापान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मासाताका ओकानो से भी बातचीत की। 
  • भारत के एनएसए ने रूस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सेर्गेई शोइगु से भी संपर्क साधा। 
  • अजीत डोभाल ने आपरेशन सिंदूर की जानकारी देने के लिए चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य एवं विदेश मंत्री वांग यी से संपर्क किया। 
  • डोभाल ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बॉन से भी बात की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse