जानें क्या है आपरेशन सिंदूर!

 

जानें क्यों दिया गया है यह स्पेशल नाम 

एबीएन नॉलेज डेस्क। भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले खबर है कि भारत ने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद समेत 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल से हमले से तबाह कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया का दावे के कुछ ही देर बाद भारत सरकार की ओर से भी हमले की आधिकारिक पुष्टि कर दी गयी। हमले के बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। 

आतंकियों के कई अड्डों को किया गया नष्ट 

बता दें कि भारत ने मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है। इस हमले में सभी आतंकवादी अड्डों को ताकतवर बमों से पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इस हमले में लगभग 250 आतंकी और उनके परिजनों के मारे जाने की सूचना है। 

जानकारी के मुताबिक भारत ने हमला 7 मई की रात 1:45 बजे के करीब किया। यह आॅपरेशन पूरी तरह गोपनीय रखा गया और अचानक हमला कर आतंकियों के कई अड्डों को नष्ट किया गया। भारत ने यह हमला अपनी सीमा के अंदर रहकर किया, यानी किसी अंतरराष्ट्रीय नियम का उल्लंघन नहीं हुआ। 

भारतीय वायुसेना ने जिन आतंकवादी अड्डों को निशाना बनाया, उनमें बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट और कोटली व मुजफ्फराबाद जैसे इलाके शामिल हैं। इन इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के ट्रेनिंग कैंप और अड्डे मौजूद थे। अब इन ठिकानों को मलबे में तब्दील कर दिया गया है। 

क्यों रखा गया आपरेशन सिंदूर 

भारतीय सेना ने इस बदले की कार्रवाई का नाम आपरेशन सिंदूर रखा है। इस आपरेशन का नाम पीएम मोदी ने खुद दिया। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं के चीफ के साथ कई बैठक की थी। इन गुप्त बैठकों में पीएम मोदी ने साफ संदेश दिया था कि पहलगाम हमले में आतंकियों ने हमारी कई महिलाओं को विधवा किया और पुरुषों को मारकर सिंदूर हटाया है। हमें इसका जवाब देते हुए बड़ी कार्रवाई करनी है। 

पीएम ने इसी कारण इस सैन्य आॅपरेशन का नाम मिशन सिंदूर रखा। यह दिखाने के लिए कि देश महिलाओं की आबरू और सम्मान की रक्षा के लिए हर कदम उठायेगा। इस आॅपरेशन का नाम उन महिलाओं की क्षति को दर्शाता है, जिनके साथी उनकी आंखों के सामने बेरहमी से मारे गये थे। 

भारतीय सेना द्वारा जारी की गयी एक तस्वीर में आॅपरेशन सिंदूर बड़े अक्षरों में लिखा है। सिंदूर में एक ओ सिंदूर की एक कटोरी है। इसका कुछ हिस्सा बह गया है, जो उस निर्दयता का प्रतीक है जिसने 25 महिलाओं के जीवन साथी को छीन लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse