एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि तेतुलमारी क्षेत्र वेस्ट मोदीडीह खास सिजुआ में डंके की चोट पर कोयला तस्कर पप्पू सिंह, गोलू सिंह, राजा राम यादव, सूरज यादव के द्वारा अवैध खनन चलाया जा रहा है।
कोयला तस्करी में संलिप्त पप्पू सिंह, गोलू सिंह, राजा राम यादव, सूरज यादव का नाम उभर कर सामने आया है। मोदीडीह खास सिजुआ (40 नंबर) में अवैध खनन करने और अवैध खदान चलाया जा रहा है, जो पूरे डंके की चोट पर बिना किसी के डर और भय से खुलेआम कोयला तस्करी की जा रहा है। प्रतिदिन तेतुलमारी, मोदीडीह खास सिजुआ क्षेत्र से 8 से 10 ट्रक अवैध कोयला निकाल कर मंडी भेजा जाता है।
ये सब कोयला तस्करी पर किसका आशीर्वाद प्राप्त है और किसके आदेश पर डंके की चोट पर चल रहा है अवैध कोयला कारोबारी का धंधा। वेस्ट मोदीडीह खास सिजुआ और 40 नंबर में मुन्ना यादव, पप्पू सिंह अपने घर में ही सुरंग बना कर कोयले का उत्खनन कर रहा है। इस कोयले को गोलू सिंह, राजा राम यादव एवं सूरज यादव गोविंदपुर के भट्ठों में खपाते हैं।
पुलिस प्रशासन और सीआईएसएफ के आंखों में धूल झोंक कर डंके की चोट पर बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार किया जा रहा है। इस मामले में मुख्यमंत्री से ये सब कोयला तस्करों पर कड़ी से कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए कोयला तस्करी पर रोक लगाने की भी मांग की है ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse