लातेहार : गैस सिलेंडर में धमाके से घर-दुकान खाक

 

गैस सिलेंडर में आग लगने से धमाका, घर-दुकान जलकर खाक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद धमाके से घर पूरी तरह से तबाह हो गया। घटना जिले के मनिका थाना क्षेत्र के माइल गांव में हुई। गैस सिलेंडर में आग लगने से घर और दुकान पूरी तरह ध्वस्त हो गये। सिलेंडर धमाके में चंदन कुमार सिंह नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

मनिका गांव में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी शशि कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, मनिका थाना क्षेत्र के माइल गांव में वीर बुधु भगत चौक पर चंदन कुमार सिंह का घर और दुकान थे। चंदन कुमार मंगलवार को अपने घर में खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गयी। देखते ही देखते स्थिति इतनी विकराल हो गयी कि युवक आग में बुरी तरह झुलस गया। 

हालांकि किसी प्रकार युवक घर से बाहर भागने में सफल रहा, जिसके कारण उसकी जान बच गयी। थोड़ी देर बाद सिलेंडर फटने से घर और दुकान पूरी तरह ध्वस्त हो गये। आग की चपेट में आने से एक बाइक के जल जाने की सूचना पुलिस को मिली है। युवक अपनी दुकान में कोल्ड ड्रिंक समेत अन्य सामान भी बेचता था। ब्लास्ट में जरुरी सामान जलकर खाक हो गये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse