टीम एबीएन, रांची। रांची जिले के एक गांव में एक सांड ने जमकर उत्पात मचा रखा है। आये दिन लोगों पर हमले करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर रहा है। वहीं सोमवार शाम एक 65 वर्षीय शख्स को टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे उनकी जान चली गयी।
जानकारी के अनुसार घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लटमा गांव की है। मृतक शख्स की पहचान 65 वर्षीय दिलीप रजवार के रूप में हुई है जो कि एजी आफिस से सेवानिवृत्त थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दिलीप रजवार मंदिर से अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में सांड ने उन पर हमला कर दिया।
जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उनकी मौत हो गयी। वहीं अब सांड के आतंक के कारण लोग घरों से निकलने से डर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सांड ने पहले भी दो लोगों पर हमला किया था जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse