सीबीआई छापे में 70 लाख नकद और सोना बरामद, जानें कहां

 

रेलवे के चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर सीबीआई की रेड, 70 लाख नकदी व सोना बरामद 

टीम एबीएन, रांची। रांची में रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद के घर पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है। इसके साथ ही उनके बिलासपुर स्थित ठिकानों की भी तलाशी ली गयी। वहीं उनके भाई कुणाल आनंद के घर भी रेड डाली गयी। इस दौरान सीबीआई ने 70 लाख रुपये नकद और एक किलोग्राम सोना जब्त किया है। 

रिश्वत का लगा है आरोप 

जानकारी के मुताबिक सीबीआई को सूचना मिली थी कि चीफ इंजीनियर विशाल आनंद और झारझरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण कार्य को लेकर रिश्वत की रकम की लेनदेन होना है। 

विशाल आनंद ने कंपनी के लोगों को अपने भाई कुणाल आनंद को रांची में रिश्वत की रकम 32 लाख रुपये देने के लिए कहा था। बता दें कि 25 अप्रैल को जैसे ही कंपनी के एक कर्मचारी ने कुणाल आनंद को रिश्वत के पैसे पकड़ाये, सीबीआई ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज 

बता दें कि सीबीआई ने इस मामले में विशाल आनंद सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं रेलवे के चीफ इंजीनियर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सीबीआई पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse