राष्ट्र जागरण अभियान अंतर्गत नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में भावपूर्ण आमंत्रण व प्रयाज प्रकिया शुरू

 

एबीएन सोशल डेस्क। गायत्री युगतीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार, उतराखंड के तत्वावधान तथा गायत्री शक्तिपीठ  रांची के मार्गदर्शन व सानिध्य में गायत्री रूपी सद्ज्ञान, महाविज्ञान और यज्ञ रूपी सत्कर्म व तत्वदर्शन को समस्त कोयलांचल एवं आसपास के सभी गांवों के परिजनों एवं  जनमानस में अवतरण और सर्वत्र सुख-शांति, स्वास्थ्य-समृद्धि एवं पर्यावरण में स्वच्छ वातावरण संवर्धन के लिए 09 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन ग्राम हेसालौंग, पोस्ट- मैक्लुस्कीगंज, जिला- रांची (झारखंड) में 02 से 04 मई 2025 तक त्रि  दिवसीय आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। 

इस महायज्ञ आयोजन में नवगठित खलारी प्रखंड समन्वय समिति सदस्यगण, गायत्री शक्तिपीठ, डकरा ट्रस्टीगण, खलारी शक्तिपीठ और मैक्लुस्कीगंज चरणपीठ - गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा आसपास के समस्त परिजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है।  

खलारी प्रखंड समन्वयक ने बताया कि इस महायज्ञ को सफल संपन्न करने में सभी सदस्यगण, साधक-शिष्य व भाई-बहन यज्ञीय प्रयाज की प्रचारात्मक प्रक्रिया और तैयारी में जुटे हुए हैं। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के जय नारायण प्रसाद ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse