एबीएन न्यूज नेटवर्क, हरिहरगंज (पलामू)। हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब चंदा गांव के समीप एनएच 139 पर सोमवार की देर शाम हाईवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
मृतकों की पहचान बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला अंतर्गत मदनपुर थाना क्षेत्र के कमात गांव निवासी राकेश यादव (25) वर्ष पिता मुसाफिर यादव तथा देव थाना अंतर्गत निमलेवा छतार निवासी चैतन यादव (50) वर्ष पिता सूर्यदेव यादव के रूप में हुई है। दोनों मृतक मामा भांजा हैं।
बताया जाता है कि बाइक सवार दोनों हरिहरगंज की ओर से छतरपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक को ओवरटेक कर रहे हाईवा ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा।
सूचना मिलते ही हरिहरगंज पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्ज में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse