गूगल मीट पर पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की बैठक

 

टीम एबीएन, रांची। दो दिवसीय कार्यक्रम में कल दिनांक 27 अप्रैल को शाम के 7 बजे गूगल मीट पर आॅल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की बैठक साधन कुमार  सिंहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में धनबाद, जमशेदपुर, रांची, पलामू, हजारीबाग, गिरिडीह, सिमडेगा, गोमो के एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

बैठक में पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों द्वारा की गयी 26 निर्दोष लोगों की नृशंस हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की गयी और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गयी तथा सरकार से मांग की गयी कि  आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवारों को न्याय सुनिश्चित किया जाये। 

आज  दिनांक 28 अप्रैल को डाक लेखा निदेशक के निर्देश पर उनके कार्यालय में आयोजित एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से सफल वार्ता एवं लिखित आश्वासन  के  पश्चात आम सहमति से 29 अप्रैल के प्रस्तावित राज्य स्तरीय धरना को स्थगित कर दिया गया। धरना की बाबत ज्ञात हो कि धरना की नोटिस 19 अप्रैल को निदेशक लेखा डाक को दी गयी थी जिसके पश्चात एसोसिएशन के साथ आज दिनांक 28 अप्रैल को दिन के 11 बजे निदेशक लेखा डाक कार्यालय, बरियातू में वार्ता का आयोजन किया गया। तीन घंटे तक वार्ता चली। एक-एक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। 

मामले के निपटारे के लिए एक महीना का समय दिया गया है। इसके बाद यदि मामले का निपटारा नहीं हुआ तो पुन: धरना की नोटिस दी जायेगी। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में एम जेड खान, स्टेट सचिव, साधन कुमार सिन्हा, अध्यक्ष के डी राय व्यथित, कार्यकारी अध्यक्ष, रंगनाथ पांडे, चंद्रशेखर, एस पी मंडल, सदस्य शामिल हुए तथा प्रशासन की ओर से समित मित्रा, वरीय लेखा अधिकारी ( प्रशासन), सुकांता मित्रा, वरीय लेखा अधिकारी (पेंशन), पी आर भट्ट, सहायक लेखा अधिकारी  (प्रशासन) तथा पेंशन एवं प्रशासन अनुभाग के स्टाफ भी शामिल हुए। 

आनलाइन मीटिंग में आल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड का चौथा राज्य सम्मेलन 18 मई को जमशेदपुर में कराये जाने का निर्णय लिया गया। इस अधिवेशन में एसोसिएशन के महासचिव उपस्थित होंगे। मुख्य डाक महाध्यक्ष एवं लेखा डाक निदेशक के भी शामिल होने की संभावना है। उन्हें भी आमंत्रित किया गया है। 

उक्त आनलाइन बैठक में धनबाद से जयप्रकाश झा, बृजबंशी प्रसाद सिंह, यदु राम, जी बी मंडल, जमशेदपुर से जे भट्टाचार्य, हजारीबाग से निर्मल मिस्त्री, गिरिडीह से अजय सिन्हा, के के साव, पलामू से उमाशंकर भट्ट, सिमडेगा से राफेल बाखला, गोमो से मनोज प्रसाद एवं रांची से के डी राय व्यथित, बी के चौधरी, रंगनाथ पांडे और एम जेड खान शामिल हुए। सभा का संचालन राज्य सचिव एम जेड खान ने किया। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड रांची के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse