एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
मामला जिले के टोटो थाना क्षेत्र अंतर्गत खरका चौक के पास का है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक अपनी बहन के घर गये हुए थे। खाना खाने के बाद वह अपने घर वापस लौटने लगे। रात होने के कारण बहन और उसके ससुराल वालों ने युवकों को वापस लौटने से मना किया, लेकिन युवकों ने उनकी एक न सुनी। तीनों युवक रात को ही वहां से चल दिये।
इस दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे तीनों की ही मौके पर मौत हो गयी। तीनों मृतकों की उम्र 18 साल बतायी जा रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतकों के घर में मातम छा गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse