टीम एबीएन, रांची। रांची की सुप्रसिद्ध समाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा रांची शहर की जानी मानी समाजिक संस्था है।गुरू महाराज के जनसेवा को समर्पित जीवन के स्वर्णिम 53 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में आज रविवार दिनांक 27 अप्रैल को रांची शहर के पुंदाग स्थित संस्था के श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम मंदिर (राधा-कृष्ण) मंदिर (मंगल राधिका सदानंद श्री कृष्ण प्रणामी सदगुरु कृपा अपना घर आश्रम) के प्रांगण में पुरश्री रांची जो रांची शहर की जानी मानी समाजिक संस्था है।
संस्था की अध्यक्ष प्रियंका जालान सचिव आदिति रश्मी कनोई, वंदना अग्रवाल एवं राधा ड्रोलियी ग्रुप एव पुरश्री संस्था के सदस्यों के सौजन्य से 204वां नि:शुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे के संयोजक विशाल जालान अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान सचिव मनोज कुमार चौधरी की देखरेख में शहर की सुप्रसिद्ध समाजिक संस्था पुरश्री रांची के सदस्यों के द्वारा वहां के जरूरतमंद एव अभावग्रस्त ग्रामीणों मंदिर के आस पास के रहने वाले श्रद्धालुओं, जरुरतमंद परिवार के सदस्यों मंदिर के सामने के गुजरने वाले राहगीरों एवं बच्चों के बीच 204 वाँ नि:शुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का मुख्य मंदिर मे भोग अर्पित कर वितरण शुरू किया गया।
आज संस्था के सदस्यो ने मंदिर में आये हुए पुरोहित के द्वारा पुरे विधि विधान से श्री राज श्यामा जी (राधा-कृष्ण) भगवान एव गुरू महाराज की फोटो पर चंदन वंदन कर अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद अर्पित कर वहा उपस्थित लगभग 1100 सभी महिलाओं, पुरूष श्रद्धालुओं को चंदन का तिलक करके भजन संकीर्तन कर सभी आये हुए श्रद्धालुओ को भगवान श्री राधा-कृष्ण जी की आरती देकर आज के 204 वें नि:शुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण शुरू किया गया। आज के भंडारे मे संस्था ने भोजन के प्रसाद में विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनो में पुड़ी, आलू चना टमाटर मिश्रित सब्जी, भेजिटेबल पुलाव, आलु चिप्स का पैकेट, केसरिया जलेबी, केसरिया खीर का वितरण किया।
आज पीड़ित मानव सेवा के पावन तीर्थ सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम रांची में रहकर निराश्रित मानव स्वरूप प्रभु जी को भी पुरश्री रांची की अध्यक्ष प्रियंका जालान सचिव रश्मी कनोई एवं राधा ड्रोलियी ग्रुप के सदस्यों एव उनके परिवार के सदस्यो ने 50 से ज्यादा सद्गुरु कृपा अपनाघर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) रहकर सेवा लाभ ले रहे निराश्रित प्रभुजी एव उनकी देखभाल करने वाले सेवादार सेवा साथियों को अपने हाथो भंडारे का प्रसाद खिलाकर उन मानव स्वरूप प्रभु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि आज के अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा के महान कार्य में विशेष रूप संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष निर्मल जालान,राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, विशाल जालान, पवन पौदार (ताउ), सुरेश अग्रवाल, पुर्णमल सर्राफ, सुरेश भगत, शिवभगवान अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल अग्रवाल, अंजनी अग्रवाल चन्द्रदीप साहु, हरीश कुमार, कुमार,धीरज कुमार गुप्ता, परमेश्वर साहु, महेश वर्मा महिला समिति की वरिष्ठ सदस्या विधा देवी अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, उर्मिला पाडिया, शोभा जालान, बिमला जालान के अलावे कई महिला पुरूष सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse