आवास योजनाओं में लक्षय के विरूद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करें : उप विकास आयुक्त

 

उप विकास आयुक्त ने आवास एवं मनरेगा योजना की समीक्षा की 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद अपने कार्यालय वेश्म में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास एवं मनरेगा योजना के विभिन्न इंडिकेटरों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्य में प्रगति लाने का आवश्यक निर्देश दिये।  

समीक्षा के क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-(ग्रामीण) अंतगर्त वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य के विरुद्ध 30 अप्रैल 2025 तक शत प्रतिशत स्वीकृति हेतु निर्देश दिया। वहीं छूटे हुए योग्य लाभुकों का आवास से लाभान्वित करने की पहल करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री आवास योजना (2.0) के तहत सर्वे का कार्य चल रहा है। सर्वे कार्य की  अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 है। कोई योग्य लाभुक सर्वे में नहीं छूटे, इसके लिए जेएसएलपीएस टीम से सत्यापन कराते हुए निर्धारित समय-सीमा में शत प्रतिशत सर्वे कराते हुए अच्छादन संबंधी प्रमाण पत्र जिला को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 

उप विकास आयुक्त ने अबुआ आवास योजना अंतगर्त वित्तीय वर्ष 23-24 एवं 24-25 के आवास तथा प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत तृतीय किस्त भुगतान हो चुके लाभुको का 15 दिनों के अंदर आवास पूर्ण कराने का निर्देश दिया।  उन्होंने प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना 2016- 22 एवं बाबा साहेब अंबेडकर आवास योजना में लंबित आवास का स्थलीय निरीक्षण करते हुए एक माह में पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

वहीं अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतगर्त लाभुकों को 95 मनरेगा मजदूरी भुगतान हेतु के एक सप्ताह के अंदर मास्टर रॉल निर्गत करने का सख्त निर्देश दिया। बैठक में डीआरडीए निदेशक, परियोजना पदाधिकारी,  मनरेगा के जिला समन्वयक एवं आवास योजना के जिला प्रशिक्षण समन्वयक उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse