एबीएन न्यूज नेटवर्क, ईटखोरी/ चतरा। चतरा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के गंधरिया गांव के समीप की है। बताया जा रहा है कि सभी लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर ईटखोरी भद्रकाली मंदिर में पूजा से करने गये थे। पूजा कर सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ी ने पेड़ में टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गर्यीं जबकि 7 लोग घायल हुए हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse