श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को कराया गया नगर भ्रमण

 

  • पुष्प वर्षा, नगाड़े की थाप और पांच निशानची और पांच प्यारों की अगवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को नगर भ्रमण कराया गया

टीम एबीएन, रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी में आज 25 अप्रैल, शुक्रवार को तड़के 4:30 बजे पांच निशानची सतविंदर सिंह चूचरा,रविंदर सिंह चूचरा,हरविंदर सिंह मिढ़ा,हरप्रीत सिंह मुंजाल,राहुल दुआ और पांच प्यारों स्वर्णदीप सिंह चूचरा,अमरजीत सिंह मुंजाल,कवलजीत सिंह मिड्ढा,अमन माकन एवं रमनदीप सिंह की उपस्थिति में गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह जी ने वाहेगुरु से अरदास कर नगर कीर्तन की आज्ञा मांगी।

तत्पश्चात श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को पुष्प सवारी पर विराजमान कर पांच निशानची और पांच प्यारों की अगुवाई में कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब से सुबह 4:45 बजे भव्य नगर कीर्तन की शुरुआत हुई। नगर कीर्तन में सबसे आगे एक चार पहिया वाहन में शक्ति और संप्रभुता का प्रतीक नगाड़ा बजाया जा रहा था और माना जाता है कि नगाड़े की लयबद्ध धड़कन सिख योद्धाओं की भावना के साथ प्रति ध्वनित होती है जिन्होंने अपने धर्म की रक्षा की और पूरे इतिहास में न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। 

इस वाहन के पीछे पांच निशानची और पांच प्यारों की अगुवाई में पुष्प सवारी पर विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को शबद कीर्तन के साथ कॉलोनी के विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण कराया गया। नगर कीर्तन में स्त्री सत्संग सभा और माता गुजरी जत्था की महिला श्रद्धालु ने जल छिड़काव कर झाड़ू से पूरे रास्ते की साफ सफाई की एवं पुष्प वर्षा की।

सत्संग सभा की कीर्तन मंडली के सुंदर दास मिढ़ा,इंदर मिढ़ा,रमेश पपनेजा,सुरजीत मुंजाल,बेअंत मिढ़ा,गीता कटारिया,शीतल मुंजाल,नीता मिढ़ा,इंदु पपनेजा,रश्मि गिरधर,मंजीत कौर,बंसी मल्होत्रा और बबीता पपनेजा ने खालसा मेरो रूप है ख़ास, खालसे मह हौ करो निवास....... एवं इनही की कृपा के सजे हम है नही मो से गरीब करोर परे...... एवं गुर पूरा पाईये वडभागी गुर की सेवा दुःख ना लागी....... तथा वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुर चेला...... जैसे कई शबद गायन कर कॉलोनी के वातावरण को भक्तिमय कर दिया। नगर कीर्तन का कॉलोनी के सभी चौक चौराहों में श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों के सामने साफ सफाई कर तथा साध संगत पर पुष्प वर्षा कर एवं प्रसाद वितरण कर नगर कीर्तन का गर्मजोशी से स्वागत किया। सत्संग सभा के मनीष मिढ़ा ने रास्ते में सभी श्रद्धालुओं के सामने वाहेगुरु से कुशल क्षेम की अरदास की। सरदार छोटू सिंह ने निशान साहब की सेवा की। 

सुबह 8.30 बजे जानी जिवेंदर सिंह जी द्वारा अरदास के बाद पांच निशानची और पांच प्यारों द्वारा श्री गुरुग्रंथ साहिब जी को सुखासन स्थान में विराजमान किया गया और नगर कीर्तन की समाप्ति हुई। मौके पर गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा आतिशबाजी भी की गई.शुभम घोष की टीम द्वारा पूरे नगर कीर्तन की ड्रोन से रिकॉर्डिंग की गयी।

नगर कीर्तन के संचालन में सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल,सचिव अर्जुन देव मिढ़ा,सुरेश मिढ़ा,लेखराज अरोड़ा,अशोक गेरा,चरणजीत मुंजाल,वेद प्रकाश मिढ़ा,मोहन काठपाल, लक्ष्मण दास मिढ़ा, राजकुमार सुखीजा, अनूप गिरधर, बिनोद सुखीजा, कंवलजीत मिढ़ा, जीतू अरोड़ा, नवीन मिढ़ा, आशु मिढ़ा, ईशान काठपाल, कमल मुंजाल,रमेश तेहरी,अश्विनी सुखीजा,सूरज झंडई,करण अरोड़ा,पीयूष मिढ़ा,कमल तलेजा,जयंत मुंजाल, वंश डावरा, कनिष गाबा,इनिश काठपाल,हर्षित बजाज,पीयूष तलेजा,विनीत खत्री,ऋषभ शर्मा,जतिन मिढ़ा,जयंत छोकरा,अमन डावरा,विन्नी काठपाल,बख्श मिढ़ा,प्रथम मिढ़ा,ग्रंथ मिढ़ा की विशेष भागीदारी रही।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आयोजन में कल 26 अप्रैल, शनिवार को रात 8:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा 27 अप्रैल, रविवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें सिख पंथ के विश्व विख्यात कीर्तनी जत्था भाई जसपाल सिंह जी दिल्ली वाले शबद गायन कर रांची की साध संगत को निहाल करेंगे। दोनों दीवानों की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा। 

साथ ही जानकारी दी कि 27 अप्रैल को गुरुद्वारा साहब के बेसमेंट में गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है जो सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse