टीम एबीएन, रांची। यह बहुत ही गर्व एवम हर्ष की बात है कि हमारी मारवाड़ी ब्राह्मण सभा राँची अपने (75) पचहत्तरवें साल में प्रवेश कर रही है। इस हीरक जयंती वर्ष में आगामी अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण सभा श्री परशुराम जन्मोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाने जा रही है।
इस अवसर पर सर्वप्रथम 27 अप्रेल 2025 दिन रविवार को बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।
प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए (Form) प्रविष्ट पत्र भवन कार्यालय से प्राप्त कर, भर कर के भवन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए वाट्सएप नम्बरों पर भी नाम, पता, उम्र एवं प्रतियोगिताओं के नाम लिख कर भेज सकते हैं।
30 अप्रेल 2025 दिन बुधवार को सुबह 9 बजे हवन पूजन, दोपहर 3.00 बजे 501 ध्वजा सहित विशाल शोभायात्रा तत्पश्चात सामुहिक प्रसाद एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित की जायेगी।
आप सभी समाज बन्धुओं से सादर अनुरोध है कि इस हिरक् जयंती कार्यक्रम को आप सपरिवार उपस्थित होकर सफल बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करने की कृपा करेंगे।
ध्वजा उठाने के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय से कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
*अशोक पुरोहित (अध्यक्ष)*
*कृष्णा लाल शर्मा (मंत्री)*
*कार्यक्रम संयोजक*
*धर्मचंद शर्मा (भोपाली)*
*कमल शर्मा (कल्लू)*
*9431360034*
*6202188950*
*7633971253*
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse