श्री महावीर मंडल ने की पहलगाम कांड की निंदा

 

टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति, रांची, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए धर्म आधारित आतंकी हमले की कड़ी निंदा करती है, निर्दोष हिंदू नागरिकों की निर्ममता से की गयी  हत्या पर आक्रोशित एवं शोकाकुल है, ईश्वर मृतकों के परिवार जनों को इस कठिन समय में साहस प्रदान करें, पूरा सनातन समाज उनके साथ है। 

श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति रांची, भारत सरकार से यह मांग करता है कि सरकार इस कायराना हमले में शामिल सभी आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा दे और भारत को आतंकवाद से मुक्त करे। 

कल दिनांक को 25/04/25 दिन शुक्रवार को संध्या 6 बजे श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के कार्यालय श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, महावीर चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक इस घटना के विरोध में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी। उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव और मंत्री सुभाष कुमार साहु ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse