टीम एबीएन, रांची। देश का अभिन्न अंग कश्मीर अब अपने ही नागरिकों के लिए असुरक्षित होता जा रहा है और इसका मुख्य कारण है आतंकवादियों का बेखौफ होना। कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने बेगुनाह भारतीय पर्यटकों पर हमला कर उनकी जान ले ली।
इस घटना से पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। नागरिक केंद्र सरकार से आतंकियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इधर, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने-अपने एक्स हैंडल के माध्यम से इस घटना पर दुख और गुस्सा जाहिर किया है।
वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला बेहद निंदनीय है। इस घटना ने हम सभी को भीतर तक झकझोर दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि पिछले दिनों खूबसूरत कश्मीर को आतंक का गढ़ बनाने की नापाक कोशिश की गयी है। बेगुनाह पर्यटकों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। आतंकवादियों के मंसूबों को हम सफल नहीं होने देंगे। सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse