टीम एबीएन, रांची। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी घटना ने पूरे भारत को खासा क्षति पहुंचायी है। हर एक नागरिक मर्माहत हैं। वहीं, राजनीतिक दलों के द्वारा लगातार बयानबाजी की जा रही है। इसी बीच झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, आतंकियों के समर्थन में राज्य में जश्न मनायी जा रही थी।
पिछले दिनों कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा पर्यटकों पर हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गयी, जिसकी निंदा पूरा भारत कर रहा है, हर कोई चाह रहा है आतंकवादियों से बदला लिया जाये। वहीं, दूसरी ओर राजनीतिक पारा भी चढ़ चुका है। झारखंड में बयानबाजी तेज है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बड़ा दावा कर दिया है।
दरअसल, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि जब कश्मीर में आतंकी हमले हुए पूरा देश दुखी था। लेकिन झारखंड में कुछ लोग जश्न मना रहे थे। फेसबुक पोस्ट किए जा रहे थे। झारखंड भी भारत का एक राज्य है और हमारे राज्य में ऐसे देश विरोधी निवास कर रहे हैं, यह शर्म की बात है। उन्होंने आतंकी घटना की निंदा करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार हुआ कि आतंकवादियों ने पर्यटकों की हत्या उनका धर्म पूछकर किया।
हमें पूर्ण विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार जरूर आतंकवादियों पर कार्रवाई कर उन्हें बक्सेगी नहीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार में एक मंत्री पर पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड सरकार के एक मंत्री हैं, जिनके लिए शरीयत संविधान से ज्यादा ऊपर है। ऐसे लोगों के वजह से झारखंड में संविधान विरोधियों की हिम्मत बढ़ रही है। झारखंड सरकार मंत्री को जल्द मंत्रिमंडल से बर्खास्त करे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse